भास्कर न्यूज | जालंधर एसएस जैन सभा के तत्वावधान में, तपस्वी गुरुदेव सुंदर मुनि महाराज आदि ठाणा-3 और उप प्रवर्तनी महासाध्वी रमेश कुमारी महाराज आदि ठाणा-7 के सान्निध्य में, जैन स्थानक गुड़ मंडी में सात दिवसीय जैन संस्कार शिविर का समापन हुआ। शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई, जिसके बाद 10 समयानुशासन व 10 भाग्यशाली पुरस्कार निकाले गए। शिविर में भाग लेने वाले करीब 200 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन धार्मिक कमेटी अध्यक्ष मुस्कान जैन व मंत्री नीरज जैन ने किया। समारोह में जैन सभा संरक्षक कीमती लाल जैन, प्रधान राजेश जैन, उपाध्यक्ष विपन जैन, महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, पंडाल प्रमुख अमित जैन, स्टोर प्रमुख एवंत जैन, स्कूल चेयरमैन हर्ष जैन, प्रबंधक राजीव जैन लक्की, जैन भवन अध्यक्ष राहुल जैन व धार्मिक कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर राजीव जैन, जैन मिलन प्रधान पुनीत जैन, जलपान प्रमुख रमेश जैन, राजेश जैन बोबी, दर्शन जैन सहित निशुल्क शिक्षा देने वाली अध्यापिकाएं रेणु जैन, प्रतिभा जैन, निधि जैन, पारूल जैन, शिल्पी जैन, सायशा जैन, श्रुति जैन, शिखा जैन, रीटा जैन, सोनम जैन, समिता जैन और कोम्या जैन यहां मौजूद रहीं।

