प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागी सम्मानित

जालंधर | उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पंजाब दी आवाज 2026 प्रतियोगिता करवाई गई। प्रबंधक अमरजोत सिंह ने बताया कि इसमें बच्चों ने गायकी, मॉडलिंग, नृत्य और अन्य कलाओं में प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बच्चों को उपहार दिए और प्रत्येक प्रतिभागी को प्रोत्साहन के लिए ट्रॉफी भी भेंट की। इस प्रतियोगिता का निर्णय सीरत चावला, जसकरनदीप कौर, रूपा विज और शरणजीत कौर के निर्णायक मंडल ने किया।

   

सम्बंधित खबर