मदर्स डे पर बच्चों के रोगों का मुफ्त जांच कैंप कल

मदर्स डे के अवसर पर हलका दाखा के गांव पमाल में कल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुफ्त जांच कैंप लगाया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय कस्बे के सेखों अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरदिलप्रीत सिंह सेखों (एमडी) ने दी। डॉ. हरदिलप्रीत सिंह ने बताया कि यह मुफ्त कैंप एससी, बीसी भलाई मंच गांव पमाल द्वारा लगाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. जस्मीन कौर सेखों अपनी सेवाएं देंगी।

   

सम्बंधित खबर