वार्ड 35 में गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन

लुधियाना| विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने विधानसभा हलका लुधियाना दक्षिणी के वार्ड नंबर 35 के तहत मोहल्ला फतेह सिंह नगर में गली नंबर 2, 3 और 5 में आरएमसी गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 35 की काउंसलर प्रभप्रीत कौर धुन्ना विशेष रूप से मौजूद रहीं। उद्घाटन के दौरान विधायक छीना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हलका दक्षिणी में विकास कार्य लगातार तेज गति से कराए जा रहे हैं। काउंसलर प्रभप्रीत कौर धुन्ना ने कहा कि विधायक हलके के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों ने काम शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक और काउंसलर का धन्यवाद किया।

   

सम्बंधित खबर