मोहाली में रूस भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे:वर्क वीजा का झांसा देकर थमाया स्टडी वीजा, तीन साल पुराने मामले में एफआईआर दर्ज

वकमोहाली के जीरकपुर में रूस के में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जीरकपुर पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट और इमीग्रेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गुरतेज सिंह और नवीन गुप्ता पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की जांच के बाद की गई है। तीन साल पुराना है मामला पटियाला जिले के गांव रामनगर सैणियां के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। साल 2023 में हरप्रीत ने विदेश में नौकरी के लिए गुरतेज सिंह और 'फ्लाई टू स्काई' ट्रैवल एजेंसी के संचालक नवीन गुप्ता से संपर्क किया था। आरोपियों ने पहले हरप्रीत को क्रोएशिया और फिर पुर्तगाल भेजने का भरोसा दिया। आखिरकार, रूस में नौकरी दिलाने का दावा करते हुए उससे अलग-अलग बैंक खातों में 7 लाख रुपये जमा करवा लिए। वर्क वीजा के नाम पर थमाया स्टडी वीजा शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसका वर्क वीजा तैयार हो गया है और फ्लाइट की तारीख भी तय हो चुकी है। जब हरप्रीत ने रूस की कंपनी, नौकरी और दस्तावेजों की डिटेल्स मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर जब हरप्रीत ने खुद जांच की, तो पता चला कि जिसे वर्क वीजा बताया जा रहा था, वह असल में स्टडी वीजा था। इसके बाद हरप्रीत ने विदेश जाने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। पैसे लौटाने के नाम पर दिए फर्जी चेक जब हरप्रीत ने रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे 3 लाख और 4 लाख रुपये के दो चेक दिए। लेकिन जैसे ही हरप्रीत ने इन्हें बैंक में लगाया, दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके फोन उठाने और बात करने से दूरी बना ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपी गई थी।

   

सम्बंधित खबर