पठानकोट के सुजानपुर अंडरपास में जलभराव:एनएच-44 पर राहगीर परेशान, लोग बोले-बिना बारिश के भर रहा पानी, स्थायी समाधान की मांग
- Neha Gupta
- Jun 09, 2026
पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर सुजानपुर स्थित रेलवे अंडरपास में लगातार जलभराव से राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।यह अंडरपास राष्ट्रीय राजमार्ग के दोहरीकरण के दौरान रेलवे लाइन के नीचे बनाया गया था। शुरुआत में हल्की बारिश से जलभराव होता था, लेकिन अब बिना बारिश के भी जमीन से होने वाली सीपेज के कारण यहां पानी जमा रहता है। अक्सर लग जाता है जाम जलभराव के कारण अंडरपास में अक्सर जाम लग जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक मजबूरी में विपरीत दिशा वाले मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय से पेश आ रही समस्या समाजसेवी सुरेश महाजन राजू, ठाकुर रंजीत सिंह फ्लोर, राजेश और भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से जनहित में अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सके।

