पठानकोट में सुनी गईं व्यापारियों की मुश्किलें:पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के सामने उठाए बिजली-पानी के मुद्दे; राज्य सचिव ने समाधान का दिया आश्वासन

पठानकोट के गाड़ी अहाता चौक में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शामिल हुए और अपने व्यापार से संबंधित मसले खुलकर रखे। बैठक का नेतृत्व एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष ट्रेड विंग विकास सैनी और हलका चेयरमैन तिलक धीमान द्वारा किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ से विशेष रूप से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के राज्य सचिव धर्मेंद्र सिंह शेरू भी उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता और ध्यान से सुना। व्यापारियों ने बिजली, टैक्सेशन, ट्रैफिक समस्या, पानी की सप्लाई की, स्ट्रीट लाइट के अलावा रोजाना कारोबार में आने वाली रुकावटें व प्रशासनिक मसलों सहित कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक के दौरान कई समस्याओं का तुरंत मौके पर ही हल कर दिया गया। बाकी के लिए अधिकारियों द्वारा समयबद्ध तरीके से समाधान करने का भरोसा दिलाया गया। सरकार तक पहुंचेगी व्यापारियों की आवाज इस मौके पर डॉ. अनिल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनका जल्द से जल्द निपटारा करना है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस तरह की बैठकों के माध्यम से उनकी आवाज सीधी सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई जाती है। समाधान के लिए करेंगे प्रयास- राज्य सचिव राज्य सचिव धर्मेंद्र सिंह शेरू ने भी व्यापारियों को यकीन दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों को सरकार तक मजबूती के साथ रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना।

   

सम्बंधित खबर