दिवाली से पहले हरियाणा के किसानों को तोहफा:कर्ज वसूली रोकी, खराब फसलों का मुआवजा मिलेगा; CM बोले- 4.72 करोड़ सीधे खातों में जा रहे
- Admin Admin
- Oct 01, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिवाली से पहले किसानों को बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल जाएगा। इस बार फसल के लिए कर्ज लेने वाले किसानों की वसूली रोक दी गई है। 6397 गांवों के 5 लाख 37 हजार किसानों ने करीब 31 लाख एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद होने का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। सरकार खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक मुआवजा दे रही है। चंडीगढ़ के हरियाणा निवासी में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM सैनी ने यह भी बताया कि बारिश के दौरान बाढ़ और जलभराव से घरों, घरेलू सामान और पशुओं के नुकसान के लिए 2386 लोगों को मुआवजे के तौर पर 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपए की राशि उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। इनमें 2371 मकानों के नुकसान के लिए 4 करोड़ 67 लाख 75 हजार रुपए, 13 पशुओं के नुकसान के लिए का मुआवजा शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि 1 नंवबर को महिलाओं के खाते में लाडो लक्ष्मी योजना के ₹2100 आ जाएंगे। हमने योजना को लेकर एक टोल-फ्री नंबर 18001802231 और एक हेल्पलाइन नंबर 01724880500 भी जारी किया है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM सैनी ने क्या कहा...



