रेवाड़ी-नारनौल के रास्ते जाएंगी लंबी दूरी की 11 ट्रेनें:जयपुर में निर्माण कार्य के चलते बदला रूट; 12 दिसंबर तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित
- Admin Admin
- Nov 11, 2025
राजस्थान के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज-2 का कार्य शुरू होगया। फेज-2 के अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्यों के कारण 9 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित बड़ी संख्या में ट्रेन के रूट में बदलाव हो रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी से होकर लंबी दूरी की ट्रेनों को भेजा रहा है। रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेन



