चंडीगढ़ में रिश्वत लेते पकड़ा ASI अपने बैच का टॉपर:एक हजार अभ्यर्थियों में से सिलेक्ट हुआ, ₹40 हजार कैश के साथ CBI ने थाने में दबोचा
- Neha Gupta
- Jun 09, 2026
चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन-39 में तैनात ASI हितेश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के बाद 40 हजार रुपए कैश के साथ पकड़ा गया। सीबीआई ने रेड मारकर उसे थाने से गिरफ्तार किया। उसकी भर्ती लगभग ढाई साल पहले हुई थी और वह प्रोबेशन पर चल रहा था। बताया जा रहा है कि हितेश अपने बैच का टॉपर था। चंडीगढ़ में एएसआई भर्ती के लिए एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से परीक्षा के बाद केवल 5 उम्मीदवारों का चयन हुआ था और हितेश टॉपर रहा। सीबीआई ने रिश्वत मामले में अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने जॉइनिंग के बाद पुलिस स्टेशन-39 में कितने केसों को हैंडल किया था। वहीं, चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा भी सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ा जाता है, तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित सुपरविजन अधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी। जानिए, क्या है पूरा मामला:- प्रूफ समेत CBI को शिकायत इसके बाद 4 जून को अमरजीत सिंह ने सीबीआई से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की रिश्वत नहीं देना चाहते और मामले में कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच की और शिकायतकर्ता व एएसआई के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड की। जांच में पता चला कि एएसआई हितेश कुमार ने गाड़ी छोड़ने और दुर्घटना मामले में कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और एएसआई को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सेक्टर-39 थाना परिसर के अंदर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

