रोटरी क्लब मंडी द्वारा ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर दस नवंबर को
- Admin Admin
- Nov 05, 2025
मंडी, 05 नवंबर (हि.स.)। रोटरी क्लब मंडी द्वाराआगामी 10 नवंबर को सेरी मंच मंडी के समीप सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। रोटेरियन धर्मेंद्र राणा ने बताया कि वे आकर के यहां पर एक स्पेशल वाहन के अंदर पूर्णतः प्राइवेसी में महिला डाक्टर एवं महिला नर्स की उपस्थिति मे अपनी जांच करवा सकती हैं , साथ ही साथ में एक रिपोर्ट भी उनको दी जाएगी और उसमें उनको जानकारी दी जाएगी की वह पॉजिटिव है या नहीं। अगर किसी स्त्री के ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ है, दर्द होता है, डिसचार्ज निकलता है या स्किन में रेडनेस है, साइज में उनके बदलाव आ रहा है, या खून आता है तो जरुर इस शिविर में आकर के अपनी जांच कराएं तथा अपनी जिंदगी को बचाएं।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुऎ रोटेरियन धर्मेंद्र राणा ने बताया की सभी की जांच गोपनीय रखी जायेगी। यह भी बताया गया की एक खास किस्म की बस जिसके अंदर की ये मशीनरी फिट है जिससे की सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर होने के लक्षणों की जांच की जायेगी। यह शिविर पूर्णता निशुल्क है ।यह एक प्राथमिक जांच है जिसको लेकर के घबराने की जरूरत नहीं है। आप पर एस रिपोर्ट के आधार पर अपना किसी अन्य बड़े चिकित्सालय में अपनी जांच करा सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा



