सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

हल्द्वानी, 27 अप्रैल (हि.स.)। रोडवेज बस और स्कूटी की रविवार को रामपुर रोड पर बिहारी पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना​ मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में स्कूटी सवार भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (देवलचैड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रुप से घायल आंचल सिंह का उपचार चल रहा है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि बस और स्कूटी को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

   

सम्बंधित खबर