श्रीगंगानगर की 12 मासी नहर में मिला युवती का शव:दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे, स्कूल यूनिफॉर्म में थी लड़की

श्रीगंगानगर के घमुड़वाली में 12 मासी नहर में एक युवती का शव पानी के साथ बहता हुआ मिला। शव घमुड़वाली पुलिया के पास नहर किनारे देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका की उम्र करीब 17-18 साल बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मृतका सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने हुए थी और पैरों में स्पोर्ट्स जूते थे। दोनों पैरों में काले रंग का धागा बंधा था, जबकि गले में चेन भी पहनी हुई है। मृतका के दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे हुए मिले। पुलिस ने शव को घमुड़वाली पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, मृतका की पहचान के लिए राजस्थान व पंजाब के सभी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भेज दी गई है। आस-पास के इलाकों में भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

   

सम्बंधित खबर