पंजाब के जीरकपुर में दिन दहाड़े होटल के बाहर फायरिंग

चंडीगढ़, 09 नवंबर । पंजाब के जीरकपुर में रविवार को दिनदहाड़े एक होटल मालिक के बेटे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में युवक बाल-बाल बचा है, जबकि दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित होटल एमएम क्राउन के सामने रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल एमएम क्राउन के मालिक का बेटा गगन हमलावरों के निशाने पर था। इस हमले में गैंगस्टर शुभम पंडित का नाम सामने आ रहा है। वह भी यमुना नगर का रहने वाला है। जीरकपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह के अनुसार यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार मालिक ने बताया कि हमलावर जिस मोटरसाइकिल पर आया था, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने कहा कि मेरी गाडिय़ों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोल बरामद किए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर