लुधियाना नगर कीर्तन में बच्चे को गोली लगने का VIDEO:जांघ आर-पार हुई, नानी संग गया था कार्यक्रम में, आरोपी बोला- गलती से चली थी
- Admin Admin
- Nov 04, 2025
पंजाब के लुधियाना में नगर कीर्तन के दौरान हर्ष फायरिंग की गोली एक बच्चे को लग गई। बच्चा अपनी नानी के साथ कार्यक्रम देखने आया था। गोली बच्चे की जांघ से आर-पार हो गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी कुछ समय तक मौके पर ही मौजूद रहा और बाद में फरार हो गया। पुलिस ने उसका हथियार कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना.. गोली पार्थ की जांघ से आर-पार हो गई घायल बच्चे पार्थ की उम्र लगभग नौ साल है और वह अपनी नानी के घर आया हुआ था। उसके पिता मलेशिया में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। गोली पार्थ की जांघ से आर-पार हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।


