कोंडागांव कलेक्टर ने अबूझमाड़ के मल्लखंब खिलाड़ियों काे किया प्राेत्साहित
- Admin Admin
- Jun 07, 2025

कोंडागांव , 7 जून (हि.स.)। अबूझमाड़ के मल्लखंब खिलाड़ियों ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। इसके अलावा दीव में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स 2025 में बालक और बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किए।
कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज शनिवार काे इन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्राेत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को बस्तर के लिए एक मिसाल बताया। कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। कलेक्टर ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता न केवल नारायणपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे