चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किया गया पौधरोपण

हरिद्वार, 15 मई (हि.स.)। किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रवक्ता संजय चोपड़ा के संयोजन में किसान घाट पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित कर पर्यावरण बचाओ सदेश के साथ उनकी याद में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय महामंत्री संजय चोपड़ा ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए कहा क‍ि देश के किसानों को संगठित कर किसानों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए स्व.महेंद्र सिंह टिकैत जीवन भर संघर्ष किया। हरिद्वार से उनका विशेष लगाव था। इसीलिए किसान यूनियन का वार्षिक सम्मेलन प्रतिवर्ष हरिद्वार में होता था।

भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ने स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की याद में मां गंगा के किनारे संग्रहालय उद्यान स्थापित किए जाने की मांग की।

किसान नेता स्व.महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वी पुण्यतिथि पर महिला प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रा शर्मा, प्रदेश महामंत्री रेनू चौहान, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, युवा किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,नईम सलमानी, सोनू ,मनोज जाटव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर