फगवाड़ा में गोली मारकर युवक का कत्ल:बहसबाजी के बाद क्रेटा सवारों ने किया फायर, गले पर मारी गई गोली, मौके पर मौत
- Admin Admin
- Dec 04, 2025
जालंधर सिटी से सटे फगवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने भाई ने दावा किया क्रेटा सवार युवकों ने भाई से पहले बहस की। इसके बाद रिवाल्वर निकालकर गले पर तान दिया और गोली चला दी। गले में गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है। DSP भारत भूषण ने कहा कि गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि कत्ल जरूर हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि किस वेपन से कत्ल किया गया है। इंजरी से अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है कि किस वेपन का यूज किया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच पहले से कोई झगड़ा था जिसके चलते ये सब हुआ। DSP ने बताईं 2 अहम बातें गोली से कत्ल हुआ ये अभी तय नहीं DSP भारत भूषण ने कहा कि हम अभी ये नहीं कह सकते हैं कि कत्ल गोली चलने के कारण ही हुआ है। पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पार्टी ने पहुंचकर मृत के भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेडबॉडी को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत गोली से हुई है या किसी दूसरे हथियार से। 2 आरोपियों ने किया हमला, कत्ल की धारा लगाई जा रही DSP ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि हमला 2 युवकों ने किया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के गले पर इंजरी है। देखने से नहीं लगता कि गोली से मौत हुई है, हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी पुलिस दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल की धारा में केस दर्ज करने जा रही है। अविनाश के भाई ने लगाए आरोप मृतक युवक अविनाश के भाई करण कुमार ने बताया कि अविनाश ढोल बजाने का काम करता था। बुधवार देर रात 11 बजे के करीब दोस्तों के साथ हदियाबाद के मोहल्ला वाल्मीकि में स्थित जंज घर में बैठा था। इस दौरान क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात युवकों ने भाई के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। गाड़ी चालक युवकों में से एक ने भाई के गले पर पिस्तौल तान गोली चला दी। दोस्तों की मदद से अविनाश को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



