जालंधर | क्राइम ब्रांच की टीम ने तिलक नगर एरिया से एक युवक को रिवॉल्वर व 2 कारतूस समेत पकड़ा है। राजा गार्डन के रहने वाले कर्णवीर सिंह से पूछताछ की जा रही है। थाना भार्गव कैंप में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को इनपुट मिले थे कि एरिया में एक संदिग्ध देखा गया है। उसके बाद उसे पकड़ा है।



