लुधियाना में जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण:दरेसी मैदान में रिमोट से दहन, मूंछों से आतिशबाजी होगी, कई जगह ट्रैफिक डायर्वट

पंजाब के लुधियाना में आज (2 अक्टूबर) दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे शहर के अलग-अलग इलाकों में रावण दहन किया जाएगा। लोगों को घरों में रावण दहन करने के लिए रेडीमेड रावण भी दुकानों में मिल रहे है। जिनकी कीमत साढ़े 500 रुपए से शुरू होकर 5500 रुपए तक है। शहर में विशेष रूप से सबसे ऊंचा 121 फीट का रावण दरेसी मैदान में बनाया गया है। इस रावण को बनाने में 2 महीने का समय लग गया है। आगरा के कलाकारों ने इसे बनाया है। इन कलाकारों ने शहर के कई मेलों में रावण बनाने का ठेका लिया है। 2 महीने की मेहनत सेकेंड में होती राख- आमीर कारीगर आमीर ने कहा कि एक रावण को बनाने में 2 महीने का समय लग जाता है। बांस, रस्सी कपड़ा, कागज आदि से धीरे-धीरे वह रावण तैयार करते हैं। आमिर ने कहा कि ये रावण अमेरिकन वाटरप्रूफ पेपर से तैयार किया गया है।यदि बारिश भी आ जाती है तो भी यह खराब नहीं होगा। आज दरेसी में खड़े किए रावण के पुतले में रावण की तलवार सबसे बड़ी होगी और दहन के समय रावण की तलवार, बेल्ट, आंख और मुंह से चिंगारी निकलेगी। वहीं उसकी मूंछें काफी बड़ी बनाई गई हैं, जिनमें से आतिशबाजी होगी। स्पेशल रिमोट से रावण का दहन किया जाएगा। 10 जगहों पर होगा दशहरा समारोह दरेसी मैदान से अलावा लुधियाना में राजगुरु नगर मे 60 फीट का रावण खड़ा किया जाएगा है, वहीं हबंडा रोड पर बने गोविंद धाम में 75 फीट और सराभा नगर में नवदुर्गा मंदिर की तरफ से 80 फीट का रावण तैयार किया गया है। अग्र नगर में भी 50 फीट का रावण और उपकार नगर में भी 70 फीट का रावण खड़ा किया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले भी रावण के साथ खड़े किए गए हैं। 1 बजे से 4 पहिया वाहनों की आवाजाही होगी बंद दरेसी इलाके में दोपहर 1 बजे से 4 पहिया वाहनों की आवाजाही रात 8 बजे तक बंद रहेगी। दोपहर 1 बजे के बाद दरेसी की तरफ जाने वाली रोड को बंद कर दिया जाएगा। शहर में आज दशहरा मेले के लिए प्रशासन ने 3 पार्किंग स्थल रखे है। कपूर अस्पताल की पार्किंग,मल्टी स्टोरी पार्किंग और नगर निगम जोन A की पार्किंग रखी है यहां लोग अपने वाहन पार्क करेंगे। दरेसी रोड पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी दरेसी रोड पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। दरेसी मैदान का ट्रैफिक पुरानी सब्जी मंडी चौक,कपूर अस्पताल, माली गंज चौक, मीना बाजार और वेद मंदिर की तरफ रहेगा। 12 बजे के बाद पुराने शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसी तरह उपकार नगर दशहरा ग्राउंड मेला के आस-पास से होकर गुजरने वाले मार्ग दोपहर 3 बजे से पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मेले की एंट्री के लिए मुख्य गेट और मोहनी रिसॉर्ट से लेकर कुंदन पूरी स्कूल तक का रास्ता 3 बजे से बंद रहेगा। शाम 5:45 बजे रावण दहन का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य रूप से MLA उतरी मदन लाल बागा रावण दहन करेंगे।

   

सम्बंधित खबर