लखनऊ में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई आठ, घर पर चल रहा इलाज

लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में दो कोविड पॉजिटिव मरीज मिले। लखनऊ में अब तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 08 हो गयी है।

27 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। राजधानी में कोविड के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्वाथ्य विभाग एलर्ट है। सीएमओ डा.एन.बी.सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इस बार कोरोना बिल्कुल भी पैनिक वाला नहीं है। केवल सर्दी, जुखाम और बुखार तक ही है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर