ट्राइडेंट ग्रुप चेयरमैन ने राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरा:पंजाब AAP से राज्यसभा जाने वाले चौथे कारोबारी राजिंदर गुप्ता; CM मान भी साथ रहे
- Admin Admin
- Oct 10, 2025
पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा कैंडिडेट राजिंदर गुप्ता ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान CM भगवंत मान और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने राजिंदर गुप्ता के कारोबारी और समाज सेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुप्ता पंजाब की आवाज राज्यसभा में जरूर उठाएंगे। पंजाब विधानसभा में बहुमत को देखते हुए राजिंदर गुप्ता का जीतना तय है। पंजाब में AAP से अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी के बाद राज्यसभा जाने वाले वह चौथे कारोबारी होंगे। पंजाब में राज्यसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। 14 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को वोटिंग और इसी दिन शाम को काउंटिंग होगी। विपक्षी दल कांग्रेस, SAD और भाजपा ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, न ही चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला लिया है। पंजाब से अभी 6 राज्यसभा मेंबर, सभी AAP के, गुप्ता की जीत तय पंजाब से इस समय राज्यसभा से 6 मेंबर हैं। ये सभी AAP के ही नेता हैं। इनमें कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, AAP के नेता राघव चड्ढा और संदीप पाठक, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर व उद्योगपति अशोक मित्तल शामिल हैं। इस चुनाव में AAP की जीत तय है। इस समय पंजाब में 117 विधायकों में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के 3, कांग्रेस के 16, भाजपा के 2, बहुजन समाज पार्टी के पास एक और एक आजाद विधायक है। एक सीट अभी तरनतारन की खाली पड़ी हुई है। कौन है राजिंदर गुप्ता, जिन्हें पंजाब का अंबानी कहा जाता... 9 महीने टाइम मैगजीन ने चुना था पर्सन ऑफ द ईयर करीब नौ महीने पहले कारोबारी राजिंदर गुप्ता और उनके ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया था। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और केमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट ग्रुप एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है।



