धमतरी : कुरुद में नवीन भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न

धमतरी, 5 नवंबर (हि.स.)। कुरुद नगर के बायपास रोड के पास नवीन भाजपा कार्यालय कुरुद के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने भूमि पूजन में सम्मिलित होकर नगर एवं विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को इस नव निर्माण के लिए बधाई दी। ज्योति भानु ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक एवं विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। उनके प्रयासों से अब कुरूद नगर के विकसित क्षेत्र बायपास रोड पर सर्वसुविधायुक्त भाजपा कार्यालय का निर्माण होने जा रहा है, जो संगठन के कार्यों को नई दिशा देगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी डाॅ. सुनील गायकवाड, विधानसभा के मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, लोकेश साहू, रवि सिन्हा, कल्याण सिंह राजपूत, जिला संगठन पदाधिकारी पुष्पेंद्र साहू, आनंद यदु, वरिष्ठ भाजपा नेता भानु चंद्राकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यालय निर्माण को भाजपा संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर