आजादी के लिए क्रांति बन गया था वंदेमातरम् : डाॅ राम मुनि

मुरादाबाद, 09 नवंबर (हि.स.)। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद में साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित वीरेंद्र आर्य ने लोकेश आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। तत्पश्चात रमाशंकर आर्य एवं राम बाबू ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किये। सत्यार्थ प्रकाश का पाठ वीरेंद्र आर्य ने किया। वानप्रस्थी डाॅ राम मुनि ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहा कि वंदेमातरम् आजादी के लिए क्रांति बन गया था।

डाॅ राम मुनि ने आगे बताया कि देश परतंत्र अवस्था में था। बंगाल की जमीं पर क्रान्तिकारी बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने वंदेमातरम् गीत की रचना अपने आनंद मठ उपन्यास में की तो देश के आज़ादी के मतवालों के लिए जैसे एक बड़ी ऊर्जा का स्रोत मिल गया। हर आंदोलन में वंदेमातरम् एक प्रेरणा का स्रोत बन गया। वंदेमातरम् को जब रविंद्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस अधिवेशन में प्रथम बार गाया तो क्रांति मंच गयी। यह हर आंदोलन काे जोश का रुप देने लगा। आज यह गीत जनमानस का गीत और नारा बन गया है। हम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवान्वित है।

इस अवसर पर प्रधान डा अभय श्रोत्रिय, मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, डाॅ आलोक कुमार, अरविंद आर्यबंधु, निर्मल आर्य, राकेश कुमार, राजेश नारंग, रविंद्र आर्य, अमित आर्य, प्रज्ञाशु आर्य, ज्ञानप्रकाश भगत, मयंक आर्य, राजपाल सिंह नागर, संजय नागर, विजय कौशिक, संतोष कुमार गुप्ता, निहाल सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर