पौड़ी गढ़वाल, 9 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नीलकंठ खंड के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इस दौरान खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती ने बताया कि इस अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक टोलियां बनाकर गांव-गांव और घर-घर जा रहे हैं। ये टोलियां परिवारों को संघ का साहित्य वितरित कर रही हैं और उन्हें संघ के पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दे रही हैं। कुकरेती ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत का निर्माण करना है। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान स्वयंसेवक लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनके सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं भी साझा की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह



