एमएलसी ने चलाया कुंडी खटखटाओ अभियान, एसआईआर के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

बूथ पर मतदाता का एसआईआर फॉर्म भरवाते एमएलसी

महोबा, 3 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत “कुंडी खटकाओ–डोर टू डोर अभियान” का बुधवार को आयोजन किया गया। एमएलसी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को एसआईआर के लिए जागरूक किया।

बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित गांधीनगर में कार्यक्रम का आयोजन शिवम प्रेस के घर के सामने, आल्हा चौक की पूंछ वाली गली में किया गया। हमीरपुर बांदा विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने बूथों में अब तक हुए एस.आई.आर. कार्य की समीक्षा की । एमएलसी ने स्वयं घर–घर जाकर मतदाताओं को एस.आई.आर. फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पूर्ण एवं समयबद्ध अद्यतन लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान जिला मास्टर ट्रेनर एसआईआर बीएलओ राम बिहारी गुप्ता , दीपक और भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, डॉ. राजेश चौरसिया,प्रशांत गुप्ता, ओम नारायण तिवारी, तेजेंद्र पाटकर, श्याम बिहारी गुप्ता, महिला पदाधिकारी उमा गजया ,ममता भदोरिया, आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एस.आई.आर. कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी