मुख्यमंत्री ने होमेन बरगोहाईं को जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
- Admin Admin
- Dec 07, 2025
गुवाहाटी, 07 दिसंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के प्रख्यात साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और समाजचिंतक होमेन बरगोहाईं को जन्मदिन पर हार्दिक नमन् किया और उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि बरगोहाईं असम के जातीय जीवन के एक महान स्तंभ थे और एक साहित्यिक व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने असंख्य दिलों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा। डॉ. सरमा ने भावनात्मक रूप से याद किया कि उन्हें उनके निकट रहने और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला, जिसे वे जीवन भर की अनमोल उपलब्धि मानते हैं।
जयंती के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने महान व्यक्तित्व को शत-शत श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बरगोहाईं की स्मृतियां और उनका योगदान सदैव असम के लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



