धर्मगुरु दलाई लामा को नोबेल मिलने की 36वीं वर्षगांठ पर बुधवार को होगा समारोह
- Admin Admin
- Dec 09, 2025
धर्मशाला, 09 दिसंबर (हि.स.)। तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की 36वीं वर्षगांठ मंगलवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखंग में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में चेक गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चिली, न्यूज़ीलैंड और फ़िजी के अंतर्राष्ट्रीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में देश व विदेश से तिब्बती समुदाय के लोग भी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि धर्मगुरु दलाई लामा को वर्ष 1989 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। इस बार उन्हें नोबेल मिलने के 36 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में हर वर्ष की भांति इस बार भी मैक्लोडगंज में इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया



