कन्नौज: भाजपा ने नामित किये प्रांतीय परिषद सदस्य, चुनेंगे नया प्रदेश अध्यक्ष
- Admin Admin
- Dec 09, 2025


कन्नौज, 09 दिसम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे ने जनपद वार प्रांतीय परिषद सदस्य की घोषणा कर दी है।
इसी क्रम में जनपद कन्नौज में तीनों विधानसभाओं में प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित कर दिए गए हैं जो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अपना मतदान करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। तिर्वा विधानसभा से यशवंत राजपूत, कन्नौज विधानसभा से विद्यावती दोहरे व छिबरामऊ विधानसभा से वीरेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन सहित जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने तीनों विधानसभा से नियुक्त किए गए प्रांतीय परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है और उनसे यह भी अपेक्षा की है कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा



