जालंधर| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंद्र कुमार गुजराल की पुण्य तिथि को लेकर आईकेपीटीयू कैंपस जीएनडीयू कॉलेज अजीत सैनी मार्ग लाडोवाली रोड में समारोह करवाया गया। इस दौरान यूनिसेफ ऑब्जर्वर सुरिंदर सैनी ने कहा िक देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अहम सेवाएं दी थी। इसी तरह से पंजाब में कई ऐसे प्रोजेक्ट उनके प्रयासों से लगाए गए हैं।



