अंकुर नरूला चर्च विवाद में तेजस्वी मिन्हास गिरफ्तार:पुलिस के साथ बहस, रोड जाम-अन्य धाराओं में मामला दर्ज, मैडीकल करवाया कोर्ट में पेश

जालंधर में कुछ दिन पहले ईडी कार्यालय के बाहर पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में आज बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने पंजाब बचाओं मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया मालूम हो कि इस प्रदर्शन में भाणा सिद्धू, निहंग सिंह और तेजस्वी मिन्हास शामिल थे। इसी दौरान मॉडल टाउन पुलिस के साथ तेजस्वी की तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कोर्ट में लगाई गई बेल याचिका खारिज जानकारी के मुताबिक तेजस्वी मिन्हास ने कोर्ट में जमानत की एप्लिकेशन लगाई थी। लेकिन जज समीक्षा जैन की अदालत ने बेल डिसमिस कर दी। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और आज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तेजस्वी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है और दोपहर करीब 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पेश चल रही है। अंकुर नरूला पर लगे आरोपों से मामला गर्माया तेजस्वी मिन्हास ने कुछ दिन पहले ED आफिस के बाहर प्रदर्शन किया और प्रैस से बातचीत करते हुए पास्टर अंकुर नरूला पर विदेशों से अवैध फंडिंग करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी दौरान अंबाला की एक महिला भी सामने आई थी। जिसने आरोप लगाया कि फ्रांसिस मिनिस्ट्री की आड़ में उसके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, टिकट और डॉक्यूमेंट दिखाकर 37 लाख रुपए की ठगी की गई। महिला का दावा है कि उनके पासपोर्ट भी अभी तक वापस नहीं किए गए।