कश्मीर घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया
- Admin Admin
- Dec 09, 2025
श्रीनगर,9 दिसंबर (हि.स.)। मंगलवार को कश्मीर घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया और घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री नीचे से कम है।
शहर में रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वार दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पहलगाम में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा शहर में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया
जम्मू और कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान है। मौसम विभाग ने कहा कि 12 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर से कुछ दिनों तक कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर के निवासी 21 दिसंबर से शुरू होने वाले 40 दिनों के कठोर सर्दियों के दौर का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA



