मदार-आदर्श नगर बाईपास लाइन पर रेल ठहराव की समय सारणी जारी
- Admin Admin
- Dec 09, 2025
अजमेर, 9 दिसम्बर(हि.स.)। अजमेर गुलाब बाड़ी फाटक (एल सी 44 ) पर आरयूबी निर्माण के लिए 12 दिसंबर 2025 को लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण जिन गाड़ियों को मदार -आदर्श नगर बाईपास लाइन और दौराई -मदार बाईपास लाइन होकर संचालित किया जाएगा उन गाड़ियों की समय सारणी जारी कर दी गई है।
जनसम्पर्क अधिकारी मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के अनुसार मदार- आदर्श नगर बाईपास लाइन पर गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर जयपुर रेल सेवा जो 12 दिसम्बर 25 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी उसका आदर्श नगर पर आगमन- प्रस्थान समय 10:50-10:55 बजे और मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 11:20- 11-35 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 20979 उदयपुर -जयपुर वंदे भारत रेल सेवा जो 12 दिसंबर 25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का आदर्श नगर में आगमन- प्रस्थान समय 11:50- 11:55 बजे रहेगा जबकि मदार में इसका आगमन- प्रस्थान समय 12:20 -12:25 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 12413 अजमेर -जम्मूतवी रेल सेवा 12 दिसंबर 25 को अजमेर के स्थान पर हतुंडी से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी इसका आदर्श नगर स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 13:40 -13:45 बजे रहेगा और मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 14:20-14:25 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12196 अजमेर- आगरा फोर्ट रेल सेवा 12 दिसंबर 25 को अजमेर के स्थान पर नसीराबाद से 14:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसका आदर्श नगर स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 14:30 -14:35 बजे रहेगा जबकि मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:00- 15:05 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी- मदार रेल सेवा जो 12 दिसम्बर 25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी ।इस रेल सेवा का आदर्श नगर में आगमन- प्रस्थान समय 18:40- 18:45 बजे रहेगा और मदार जंक्शन पर 19:15 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09721 जयपुर- उदयपुर रेल सेवा जो 12 दिसम्बर 25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 7:55-8:00 बजे तथा आदर्श नगर में 8:25-8:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12414 जम्मू तवी -अजमेर रेल सेवा जो 11 दिसम्बर 25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह हटूंडी स्टेशन (13:00 बजे) तक संचालित होगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 12:15- 12:20 बजे और आदर्श नगर में 12:45- 12:50 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट- अजमेर रेल सेवा 12 दिसम्बर 25 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी वह अजमेर के स्थान पर नसीराबाद (13:50 बजे) तक संचालित होगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 12:40 -12:45 बजे और आदर्श नगर में 13:10 -13:15 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12992 जयपुर -उदयपुर रेल सेवा 12 दिसम्बर 25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:50- 15:55 बजे और आदर्श नगर में 16:20 -16:25 बजे रहेगा
गाड़ी संख्या 20980 जयपुर -उदयपुर रेल सेवा जो 12 दिसम्बर 25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 17:00- 17:05 बजे तथा आदर्श नगर में 17:30 -17:35 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12719 जयपुर- हैदराबाद रेल सेवा जो 12 दिसम्बर 25 को जयपुर से रवाना होगी, इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:25- 17:30 बजे तथा आदर्श नगर में 17:55- 18:00 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12315 कोलकाता उदयपुर रेल सेवा जो 11 दिसम्बर 25 को कोलकाता से प्रस्थान करेगी, इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:55 /18:00 बजे और आदर्श नगर स्टेशन पर 18:25 -18:30 बजे रहेगा।
मदार- दौराई बाईपास लाइन पर गाड़ियों का मूवमेंट इस प्रकार रहेगा:-
गाड़ी संख्या 59602 मारवाड़ जंक्शन -अजमेर रेल सेवा जो 12 दिसंबर 25 को मारवाड़ से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा दौराई (8:40 बजे ) तक ही संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12978 अजमेर -एर्नाकुलम रेल सेवा अजमेर की बजाय 10:00 बजे दौराई स्टेशन से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का मदार जंक्शन आगमन- प्रस्थान समय 10:20 -1025 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर -मुजफ्फरपुर रेल सेवा जो 11 दिसम्बर 25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, इसका दौराई स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 10:55 -11:00 बजे और मदार जंक्शन पर 11:40 -12:10 रहेगा।
गाड़ी संख्या 12988 अजमेर -सियालदह रेल सेवा 12 दिसंबर 25 को अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 12:15 बजे रवाना होगी। इसका मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 12:55- 13:00 रहेगा।
गाड़ी संख्या 12182 अजमेर- जबलपुर रेल सेवा 12 दिसंबर 25 को अजमेर की बजाय दौराई से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी ।इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:25 -15:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस -श्री गंगानगर रेल सेवा जो 11 दिसम्बर 25 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का दौराई स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 13:40- 13:45 बजे और मदार जंक्शन पर 14:25- 14:30 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12983 अजमेर -चंडीगढ़ रेल सेवा 12 दिसंबर 25 को अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 17:20 बजे रवाना होगी । इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 18:00- 18:05 बजे रहेगा
गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक रेल सेवा जो 12 दिसंबर 25 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का दौराई स्टेशन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:35- 17:40 बजे और मदार जंक्शन पर 18:15- 18:20 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर -अजमेर रेल सेवा जो 11 दिसम्बर 25 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह मदार जंक्शन (8:40 बजे) तक संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर -बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो 11 दिसंबर 25 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 11:40 -11:45 बजे और दौराई स्टेशन पर 12:15- 12:20 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर -अजमेर रेल सेवा जो 11 दिसंबर 25 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह दौराई स्टेशन (14:05 बजे) तक संचालित होगी । इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 13:35- 13:40 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 59601 अजमेर -मारवाड़ जंक्शन रेल सेवा अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 18:30 बजे रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध है की यात्रा से पूर्व अपने टिकट से संबंधित आगमन, प्रस्थान व ठहराव से संबंधित जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम(एनटीईएस) से अवश्य प्राप्त कर लेवें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष



