इतिहास के पन्नों में 10 दिसंबर : मानवाधिकार दिवस, सम्मान और समानता का संदेश
- Admin Admin
- Dec 09, 2025
मानवाधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के दृष्टिकोण से 10 दिसंबर का दिन दुनिया भर में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को हर वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1950 में यह घोषणा की थी कि 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस तिथि का चयन इसलिए भी विशेष है क्योंकि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था, जो मानवाधिकारों का वैश्विक आधारभूत दस्तावेज माना जाता है।
मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया के हर नागरिक को मानवाधिकारों के महत्व, उनकी गरिमा और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही यह दिन सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह संदेश देता है कि सभी मानवाधिकारों का सम्मान, संरक्षण और पालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
आज भी विश्व के कई हिस्सों में मानवाधिकारों का उल्लंघन एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस न्याय, समानता, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के मूल सिद्धांतों को दोहराने का अवसर प्रदान करता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1582 - फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
1887 - आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1898 - पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
1902 - तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1947 - सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1950 : संयुक्त राष्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।
1961 - सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 - अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1992 - गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।
1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 - अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 - कजाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
2007 - क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2013 - मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
2016 - तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।
जन्म
1870 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1878 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।
1878 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।
1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी।
1902 - एस. निजलिंगप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1908 - हंसमुख धीरजलाल सांकलिया - भारतीय पुरातत्त्वविद थे।
निधन
1896 - नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल् फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।
1963 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और विद्वान।
1995 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
2001 - अशोक कुमार - भारतीय अभिनेता।
2009 - दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक।
2017 - लालजी सिंह - भारत के नामी जीव विज्ञानी थे।
2018 - सी. एन. बालकृष्णन - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री थे।
2018 - मुशीरुल हसन - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
2020 - अस्ताद देबू - विश्व प्रसिद्ध भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व मानवाधिकार दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय



