मोरनी हिल्स पर खाई में खिसकी रोडवेज बस:पंचकूला डिपो की बस, एक्सल टूटने से हादसा, यात्रियों को सुरक्षित निकाला
- Admin Admin
- Dec 03, 2025
पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स एरिया में वीरवार को एक रोडवेज बस खाई में खिसक गई। हालांकि ऐन मौके पर ड्राइवर की सूझबूझ के कारण हादसा टल गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पंचकूला डिपो की बस पंचकूला से मोरनी के लिए रवाना हुई। रोडवेज बस जब मोरनी एरिया में पहुंची तो मोड पर अचानक से उसका एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही बस बेकाबू हो गई, और बस खाई की ओर जाने लगी तो ड्राइवर ने स्थिति को संभाल। जिससे बस खाई में जाने से बच गई। रोडवेज बस में सवार यात्रियों की सांसें एक बार तो अटक गई थी, लेकिन हादसा टलने के कारण सभी ने राहत की सांस ली। बस को साइड में करवाया हादसा होने के बाद मौके पर पहुंची मोरनी चौकी पुलिस टीम ने बस को साइड में हटवाने के लिए जेसीबी बुलाई। जेसीबी की सहायता से बस को साइड में रखवाया। बस को साइड करवाने के बाद यातायात सुचारू हो पाया। हादसे के बाद रोडवेज की टीम भी मौके पर पहुंची और दूसरी बस की सहायता से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। वहीं बस को भी टीम मौके से लेकर रोडवेज वर्कशॉप के लिए रवाना हो गई।



