यमुनानगर: हमें संतों व महापुरुषों की बातों का अनुसरण करना चाहिए: आदर्श पाल सिंह

सम्मानित होते हुए आदर्श पाल सिंह

-ऋषि कश्यप का विभिन्न ग्रंथों में भी महत्व

यमुनानगर, 5 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आदर्श पाल सिंह ने शुक्रवार को जगाधरी विधानसभा के मंडोली, रामपुर खादर, मलिकपुर खादर के साथ-साथ आधा दर्जन से अधिक गांवों में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

आदर्श पाल सिंह ने बताया कि महर्षि कश्यप हिंदू पौराणिक कथाओं में एक प्रसिद्ध ऋषि हैं। उन्हें सप्त ऋषि भी कहा जाता है, जो सप्तलोक के शासक थे। उन्होंने कहा कि कश्यप ऋषि के अनुयायी हैं, जो एक तरह से उनके वंशज हैं। ऋषि कश्यप का विभिन्न ग्रंथों में महत्व है और उन्हें प्राचीन वैदिक काल का महापुरुष माना जाता है। ऋषि कश्यप और उनके वंशजों की कई कहानियां हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी जगह कश्यप समाज द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप समाज के साथ-साथ पूरे समाज को बधाई दी और सभी से अपील की कि हमें हमेशा संतों और महापुरुषों की बातों का अनुसरण करना चाहिए और अपने परिवार और बच्चों को शिक्षित करना चाहिए और उन्हें अच्छे संस्कार देने चाहिए ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग शामिल रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

   

सम्बंधित खबर