उपराज्यपाल ने जनरल जोरावर सिंह को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जम्मू, 13 अप्रैल (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महान योद्धा और सैन्य रणनीतिकार जनरल जोरावर सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग द्वारा आयोजित एक स्मारक कार्यक्रम में जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह एक सच्चे राष्ट्रीय नायक थे और देश भर के लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि दुनिया के महानतम सैन्य कमांडरों में से एक का अद्वितीय साहस, वीरता और समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

आरआर स्वैन डीजीपी, मेजर जनरल गौरव गौतम, जीओसी 26 इन्फैंट्री डिवीजन, लेफ्टिनेंट जनरल आरके शर्मा (सेवानिवृत्त) अध्यक्ष जेएंडके एक्स-सर्विसेज लीग और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी जनरल जोरावर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर