महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर मां की ज्योत के साथ निकाली जा रही प्रभात फेरी

कठुआ।
लोगों के सहयोग से स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर कठुआ कमेटी सदस्यों के साथ सुबह 4:45 मंदिर परिसर से प्रभात फेरी माता की ज्योत के साथ निकाली जा रही है जब किस जगह-जगह अपने-अपने घरों  से माता की ज्योत का स्वागत कर रहे हैं। प्रभात फेरी के समय माता का कीर्तन हो रहा है। महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर कृष्ण कॉलोनी कठुआ के प्रधान इंद्रजीत सिंह संब्याल ने बताया कि माता की प्रभात फेरी कृष्णा कॉलोनी, बरमौरा महिलाओं की  कीर्तन मंडली, पुरुषों  और अन्य लोगों के सहयोग से पहले नवरात्रे से शुरू की गई है जोकी मंदिर पर से भजन कीर्तन के साथ विभिन्न गलियों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पर आती है इस प्रभात फेरी में विशेष की है कि यह प्रभात फेरी माता की ज्योत के साथ निकाली जा रही है जबकि लोग माता  को अपने घरों में बुलाकर  फूलों के साथ स्वागत कर रहे हैं और अपने घरों में भजन कीर्तन करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खासकर नवरात्रों  मे माता की प्रभात फेरी वापिस मंदिर पहुंचने पर सुबह भी कीर्तन किया जाता है और शाम 5 से  6 तक कीर्तन होता है। हालांकि हर मंगलवार को भी कीर्तन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अष्टमी तक निकल जाएगी और अष्टमी के दिन मंदिर के परिसर पर हवन किया जाएगा और उसके पश्चात कंचक पूजन होगा। इस मौके पर महिलाएं, पुरुष, युवा और मंदिर कमेटी के सदस्य अभी उपस्थित रहे।

 

   

सम्बंधित खबर