रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शॉल, पेंटिंग से सम्मानित किया

बसहोली। स्टेट समाचार
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है जबकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का कद बड़ा है जिसका परिणाम अंतरराष्ट्रीय मंच पूरी गंभीरता से भारत की रखी हुई बात को सुनता है यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वस्थली  बसहोली के रामलीला ग्राउंड में  अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही! उन्होंने कहां की आर्थिक दृष्टि से भी भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है जबकि सन 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था  विश्व में 11 पायदान पर थी लेकिन इन 10 सालों के बीच भारत पांचवें  पर स्थान पर पहुंच गया है जबकि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी! 
इससे पूर्व उधमपुर कठुआ डोडा के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र  सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह केंद्र में विभिन्न मंत्री पदों पर रहे हैं। जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री रहे तब कठुआ, आदि इलाके  के बॉर्डर  पर पक्के बंकर बनाए गए, बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया और सुरक्षा को लेकर पड़ोसी देश को कड़ा संदेश दिया! 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चलते पूरे जम्मू कश्मीर में विकास हुआ है अगर हम बसहोली की बात करें तो यहां के शॉल और पेंटिंग को जी ट्रैक सें नवाजा गया और  बसहोल, बनी को भदवाह सडक़ से जोडऩे का कार्य किया जबकि थोड़े ही दिनों में छत्रकला टनल का कार्य भी शुरू हो जाएगा ! 
उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार ने शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट को ठंडी बस्ती में डाल दिया था लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शाहपुर कंडी  प्रोजेक्ट बनाकर अब तैयार है जिससे जम्मू कश्मीर के किसानों को लाभ मिलेगा! इसके अलावा उन्होंने कहा किडिय़ा गंडल पुल का निर्माण करवाया गया! उन्होंने कहा कि 4 जून को सरकार बनने पर और विकास कार्य में तेजी आएगी! 
इससे पहले पहाड़ी जिला बसहोली के प्रधान दर्शन सिंह ने डॉ जितेंद्र सिंह कठुआ और अन्य क्षेत्रों में करवाएंगे विकास कार्यों पर रोशनी डाली और लोगों से आग्रह किया की भारी बहुमत से जिताकर डॉ जितेंद्र सिंह को केंद्र में भेजें! शुरुआत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शॉल,पेंटिंग आदि से सम्मानित किया! इस मौके पर भाजपा जम्मू एवं कश्मीर महामंत्री अशोक  कौल, डी के मनियाल,भाजपा प्रवक्ता अभिजीत सिंह जहरोटिया, जंग वीर सिंह चीकू, डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कठुआ सेवानिवृत कर्नल महान सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज,  पूर्व विधायक जीवनलाल, पूर्व एमसी चयरमेन सुमेश सपोलिया,  डीडीसी सदस्य श्वेता, नीरू  रीता ठाकुर, विक्रम सिंह तेजिंदर सिंह गोल्डी ने मंच सांचा किया इसके साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता बा बड़ी  संख्या में लोग जनसभा में उपस्थित रहे! 

 

   

सम्बंधित खबर