भाजपा की उपलब्धियां व विकास कार्यों को उजागर कर प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

साम्बा। स्टेट समाचार
26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होने वाले लोकसभा सीट के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों-छोरों पर चल रहा है। जम्मू रियासी लोकसभा सीट के लिए खड़े विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रत्याशियों के हक में उनके समर्थक साम्बा जिले में भी लोगों के बीच में पहुंच कर अपने अपने प्रत्याशी के हक में वोट देने के लिए वोटरों को लुभा रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के हक में वोट डालने के लिए भाजपा के सांबा जिले के नेता राकेश सिंह पिंटा ने शनिवार को सांबा जिले के ब्लॉक नड के दूरदर्राज क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उनके साथ डीसी सदस्य करतार चंद, पूर्व सरपंच और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता पिंटा ने ब्लॉक नड के दूरदराज के गांवों में पहुंचकर लोगों से भाजपा के पिछले 10 सालों के विकास के तौर पर भाजपा को ही वोट डालने के लिए जागरूक किया। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मासूम जनता के लिए काम करती है भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का हर एक नेता कार्यकर्ता हो या फिर सिपाही सब गरीब जनता के हक में काम करने के लिए प्रयासरत हैं। पिंटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याण के कई प्रकार की स्कीमें शुरू की जिसका आम जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग महिलाओं,युवाओं विकलांग लोगों के हित की स्कीमों के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। आज जम्मू में विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्टों को शुरू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू में विकास की एक गाथा लिखी है वही पहले सरकारों में लोगों को अपने विकास कार्य करवाने के लिए नेताओं के सहारे लेने पड़ते थे लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में काम जनता के द्वार पर जाकर विकास हुआ है।

   

सम्बंधित खबर