नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू ने भाजपा नेता संजय टंडन से मुलाकात कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया

 
चंडीगढ़। स्टेट समाचार। सन्नी कुमार
चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू ने आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। इस दौरान कुलजीत सिंह संधू ने सीनियर डिप्टी मेयर के प्रतिष्ठित पद के लिए पार्टी के पार्षदों में से उनका चयन किए जाने के लिए भी चंडीगढ़ में भाजपा के शीर्ष नेता संजय टंडन का आभार व्यक्त किया। संजय टंडन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया कि वह अपने कार्यकाल में नगर निगम के जरिए चंडीगढ़ के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएं और शहर की आम जनता से पहले की तरह ही जुड़े रहकर नगर निगम से संबंधित आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराएं। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू ने संजय टंडन व भाजपा की शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला एसबीएस जिला के प्रधान सचिव दीपक उन्याल और मंडल प्रधान सचिव सुनील सूद भी उपस्थित रहे।
 
 
 
 

   

सम्बंधित खबर