भाजपा के संगठन महामंत्री ने लोकसभा इलेक्शन ईस्ट विधानसभा की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली

 
भाजपा प्रत्याशी भारी मतों जिताने के लिए ईमानदारी से कार्य करने को कहा
उधमपुर । स्टेट समाचार 
उधमपुर ईस्ट विधानसभा के टिकरी क्षेत्र में भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल द्वारा लोकसभा इलेक्शन ईस्ट विधानसभा की मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक ली गई। उनके साथ जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, पूर्व विधायक व मंत्री अजय नंदा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया,उधमपुर लोकसभा के सहप्रभारी राकेश अंताल उपस्थित रहे। इस बैठक में अशोक कौल ने कहा कि 19 अप्रैल को प्रथम चरण में उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है और हमारे सांसद डॉ जितेंद्र सिंह तीसरी बार इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। हम सभी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी को मजबूत करके इस चुनाव में कार्य करना है और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को विजय बनाना है। अशोक कौल ने सभी कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल काफी बेहतर रहा है और केंद्र की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों की बेहतरी के लिए कई कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है और ऐसी कई परीयोजनाओं को शुरू किया है जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार की तरफ से फैसले लिए गए हैंै। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ जुडऩे और उन्हें भारतीय जनता पार्टी और डॉक्टर जितेंद्र सिंह के पक्ष में वोट करने को कहा। इस बैठक में डीडीसी आशु शर्मा, डीडीसी पूरन शर्मा, डीडीसी अमित शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन निशा शर्मा, मक्खन, गुरुदयाल खजूरिया, यश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर