रीति रिवाज छोड़ वोट डालने पहुंचा दूल्हा

 बुजुर्ग भी वोटिंग में पीछे नहीं रहे

स्टेट समाचार 

 लोकसभा चुनाव को लेकर यहां लोगो में भारी उत्साह रहा। बुजुर्गो ने भी बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। लखनपुर के 96 वर्षीय  पंडित दुनी चंद दुबे, कुटलात मे 102 वर्षीय जान बीवी, बाशोली के  संदर गांव के  102 वर्षीय कहर सिंह, लखनपुर के  87 वर्षीय काका राम सिंह, तारा चंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने शहर, प्रदेश और देश के विकास के लिए वोट किया है। सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। इन बुजुर्गों के बच्चों ने इनके फोटो  सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए।  कठुआ के बुद्धी  गांव में सुबह बारात लेकर बुद्धी स्थित अपने आवास पहुंचे अंकुश शर्मा सारे रीति रिवाज छोड़ पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। अंकुश ने कहा कि अभी बारात घर पहुंची है लेकिन तमाम  रीति रिवाज करने से पहले अपना फर्ज निभाने के लिए आया हूं। उन्होंने  कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर वोट जरूरी है। 

   

सम्बंधित खबर