विशाल थापा उद्योग एवं व्यापार समिति के सदस्य नियुक्त.

 
उधमपुर। स्टेट समाचार
देवक नगरी उधमपुर के लिए बड़े गर्व की बात है कि जहां के युवा व होनहार चार्टेड अकाउंटेंट विशाल थापा को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आई.सी.ए.आई) के उद्योग और व्यापार में समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के अध्यक्ष द्वारा यह नियुक्ति सीए पेशे के क्षेत्र में सीए विशाल थापा के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है जोकि विश्व में दूसरा सबसे बड़ा लेखांकन निकाय है और उद्योग व व्यावसायिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता है। उद्योग और व्यापार में सदस्यों के लिए समिति दुनियाभर में उद्योग और व्यापार क्षेत्रों के भीतर काम करने वाले सीए पेशेवरों और नेताओं के हितों का प्रतिनिधित्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

   

सम्बंधित खबर