श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाग लीया .


कटड़ा। स्टेट समाचार
कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में जारी श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह पर अपने संबोधन में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि कथा सुनने से एक और जहां मनुष्य दिव्य भव्य संस्कृति से रूबरू तो होता ही है साथ ही संस्कार के भाव आते हैं। इसी से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण होता है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कथावाचक रमेश भाई ओझा दूरदर्शी के शिल्पकार हैं कथा के साथ ही सामाजिक कार्य में अग्रणी है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का मुकुटमणि है तथा विश्व का एकमात्र शारदा पीठ है जहां एक और मां वैष्णो देवी साक्षात विराजमान है तो दूसरी ओर बाबा अमरनाथ। कथा का उद्देश्य हर व्यक्ति के विकास का अवसर है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को  आमंत्रण दिया आगामी 29 जून से आरंभ हो रही बाबा अमरनाथ की यात्रा जरूर करें। इस दिव्य यात्रा से नई शक्ति का संचार होगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बीरवार सुबह करीब 10:00 बजे आधार शीविर कटड़ा में श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र पहुंचे। जहां उनकी अगवानी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग के साथ ही अन्य अधिकारियों ने की। इस मौके पर कथा के दौरान कथावाचक रमेश भाई ओझा द्वारा शॉल भेंट कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का सम्मान किया गया। उप राज्यपाल तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब एक घंटा कथा का श्रवण किया। सुबह करीब 11:00 उपराज्यपाल आधार शिविर कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार, एडीजीपी आनंद जैन,  श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग, डीआईजी ऊधमपुर रियासी रेंज  मोहम्मद रईस भट्ट,  डीसी रियासी विशेष पॉल महाजन, एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा,  एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन  के अलावा अन्य पुलिस वा प्रशासनिक अधिकारी तथा श्रद्धालु आदि मौजूद थे।

 

   

सम्बंधित खबर