श्री राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह पर आर्य समाज-7 ने लगाया भंडारा

श्री राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह पर आर्य समाज-7 ने लगाया भंडारा

 

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में श्री राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह पर आर्य समाज -7बी ने विशाल भंडारा के साथ-साथ वेद की ऋचाओं पर हवन किया। आर्य समाज में वैदिक परंपराओं के अनुकूल गायत्री मंत्र पर कई लोगों ने आहुतियां डाली। आर्य समाज की प्रधान श्री रविंद्र तलवाड़ ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने हमेशा लोगों को श्री राम के चरित्र पर अनुगमन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि आर्य समाज की विचारधारा वाले लोग श्री राम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं। श्रीराम ने अपना जीवन वेदों के अनुकूल जिया। उन्होंने वैदिक परंपराओं का अनुसरण किया। इसलिए आज श्री राम जी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान रविंद्र तलवाड़, प्रकाश चंद्र शर्मा, डॉ विनोद शर्मा, पवन पाल, वीपीटी मलिक, सुरेश कुमार,आचार्य अमितेश शास्त्री,डॉ अनिल पाठक, ललिता तलवाड़, ईश्वर हिंदुजा, डॉ सरोज मिग्लानी आदि उपस्थित रहे।

 

   

सम्बंधित खबर