संवाद साहित्य मंच ने नौ महिलाओं को किया सम्मानित

संवाद साहित्य मंच ने नौ महिलाओं को सम्मानित किया
- यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी
 
चंडीगढ़। संवाद साहित्य मंच, चंडीगढ़ ने सेक्टर 33 में आज विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नौ महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान- 2024 से सम्मानित किया। सम्मान में  उन्हे प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान किए गए। सम्मानकर्ताओं में जालंधर से पधारे  वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश सेठ, पूर्व मेयर पूनम शर्मा, सुभाष भास्कर, सचिव, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, केके शारदा, अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण एसोसिएशन, मंच के अध्यक्ष प्रेम विज और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अनुरानी शर्मा और धन्यवाद डॉ. अनीश गर्ग ने किया। सम्मानित महिलाओं में डॉ. प्रज्ञा शारदा को साहित्य, अध्यापन व समाजसेवा के लिए दिया गया। लगभग 30 वर्षों से अध्यापन के दौरान आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यर्थियों की मदद भी करती रहीं। डॉ सरिता मेहता प्रवासी कवयित्री को साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार - प्रसार के लिए दिया गया।  किरण आहूजा को साहित्य व समाजसेवा के लिए दिया गया। वे कई संस्थाओं को आर्थिक मदद दे चुकी हैं। अंजू मोदगिल को  खेलों को  बढ़ावा देने के लिए दिया गया। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व देश का नाम रोशन कर चुके हैं।  डॉ. उमा शर्मा को हिंदी व पंजाबी साहित्य में योगदान के अलावा जरूरतमंद औरतों और बच्चों की सहायता के लिए दिया। राज विज को विधवा, बेसहारा औरतों के अलावा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। नीरू मित्तल नीर को साहित्य व योग के प्रसार के लिए सम्मानित किया गया।  विमला गुगलानी को पंजाबी व हिंदी साहित्य के अलावा समाज सेवा में भी योगदान देने के लिए दिया गया।  डॉ उर्मिल सखी को साहित्य व  साहित्य के प्रचार -प्रसार के लिए दिया गया। 
   पूनम शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि मंच प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। सुरेश सेठ ने कहा कि नारी हर रूप में पूजनीय है। केके शारदा ने कहा कि नारी का सम्मान समाज का सम्मान है।  प्रेम विज ने बताया कि मंच यह परंपरा भविष्य में भी जारी रखेगा। डॉ. अनीश गर्ग, बालकृष्ण गुप्ता, प्रेम विज, डॉ. विनोद शर्मा, सतपाल सिंह, संगीता शर्मा कुंद्रा, डेजी बेदी जुनेजा, राशि श्रीवास्तव ने नारी सम्मान पर काव्य प्रस्तुति दी।

   

सम्बंधित खबर