हांसी : किसान हितों को सर्वोपरि मानकर योजनाएं लागू कर रही सरकार : श्याम सिंह राणा

बैठक को संबोधित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।


प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बढ़ाएं आय और बचाएं

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य

किसानों को नई तकनीक से खेती करके आय बढ़ानी चाहिए

और अपना कारोबार बढ़ाना चाहिए

हांसी, 27 जून । प्रदेश के कृषि एवं किसान

कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि प्राकृतिक खेती

समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे न केवल किसानों की लागत घटेगी और आय बढ़ेगी, बल्कि

मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण तथा आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम

बढ़ाने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को हांसी

में आयोजित हरियाणा कृषि यंत्र निर्माता एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक को संबोधित कर

रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और हरियाणा ने आधुनिक कृषि तकनीकों

को अपनाकर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा विकसित

भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों

के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी के लाभकारी जीवाणु नष्ट हो रहे हैं, जिससे भूमि की उर्वरता

प्रभावित हुई है। उन्होंने किसानों को मिट्टी की नियमित जांच करवाकर आवश्यकता के अनुसार

ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती की विशेषताओं पर प्रकाश

डालते हुए कहा कि जीवामृत, गोबर और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार जैविक घोल मिट्टी

में लाभकारी जीवाणुओं की संख्या बढ़ाते हैं, जिससे पौधों को प्राकृतिक रूप से पोषक

तत्व मिलते हैं और रासायनिक खाद पर खर्च कम होता है। इससे किसानों का लाभ स्वतः बढ़ता

है।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, विभाग

से मीना बिंदल, सचिव जगजीत लांबा, अतिरिक्त निदेशक जेएस नैन व जेएस चौहान, तहसीलदार

डॉ. अनिल विधान, एईई नसीब धनखड़, डीएचओ डॉ. कुलदीप श्योराण, धर्मवीर सिंह ख्यालिया सहित

अनेक हरियाणा कृषि यंत्र निर्माता एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर