हिसार में संपत्ति संबंधी अपराधों में 39.7 प्रतिशत की भारी गिरावट

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।


हिसार, 27 जून । जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों

और सतर्कता के चलते संपति विरूद्ध अपराधों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस के

आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से 25 जून तक संपत्ति संबंधी अपराधों में पिछले

वर्ष (2025) की समान अवधि की तुलना में 39.7 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है।

तुलनात्मक आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2025 के शुरुआती छह महीनों 1 जनवरी

से 25 जून में संपत्ति संबंधी अपराधों के कुल 1138 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल

2026 में यह आंकड़ा सिमट कर मात्र 686 रह गया है। इस प्रकार कुल 452 मामलों की बड़ी

कमी दर्ज की गई है। पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी सामान्य चोरी के मामलों में मिली है,

जहां पिछले साल के 425 मामलों के मुकाबले इस साल सिर्फ 190 मामले सामने आए, जो

55.3 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है।

इसके अलावा, सेंधमारी की घटनाओं में भी 37.5 प्रतिशत की कमी आई है। इसके तहत

पिछले वर्ष के 347 मामलों की तुलना में इस साल केवल 217 मामले ही दर्ज हुए। मोटर वाहन

चोरी के मामलों में भी पुलिस ने प्रभावी अंकुश लगाते हुए 23.8 प्रतिशत की कमी दर्ज

की है, जिसके चलते वाहन चोरी के मामले 366 से घटकर 279 पर आ गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शनिवार काे कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल

अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि अपराधों की जड़ से रोकथाम करना है।

उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान

भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास होने

वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना बेझिझक पुलिस को दें।

   

सम्बंधित खबर