हांसी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 10 नए राइडर वाहन, एसपी ने दिखाईं हरी झंडी

नए राइडर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी विनोद कुमार।


डायल-112 पर मिलेगी त्वरित सहायता, तंग गलियों तक पहुंचेंगी पुलिस

हांसी, 08 जून । जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता

देने के लिए हांसी पुलिस को 10 नए राइडर वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार

ने साेमवार काे जिला सचिवालय में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

एसपी विनोद कुमार ने साेमवार काे कहा कि इन राइडर वाहनों के शामिल होने से पुलिस की आपातकालीन

प्रतिक्रिया प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। इनका मुख्य उपयोग डायल-112 पर आने वाली कॉलों

पर तुरंत कार्रवाई के लिए किया जाएगा। ये राइडर वाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की संकरी

व तंग गलियों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे घटनास्थल पर कम समय में पुलिस की मौजूदगी

सुनिश्चित होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए वाहनों से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून

व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन को समय पर पुलिस सहायता देने में मदद मिलेगी। इससे पुलिस

की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा को लेकर जनता का विश्वास भी मजबूत होगा। हांसी पुलिस

बेहतर पुलिसिंग के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

   

सम्बंधित खबर